बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला प्रशासन ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

खूँटी: भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती आर० रॉनिटा, उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती दिपेश कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद राम, डीसीएलआर अरविंद ओझा, नजारत उप समाहर्ता श्रीमती कोमल कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती आपरूपा चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अभय कुमार शील, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री बिपिन कुमार विश्वास सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बाबा साहेब की तसवीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर न केवल भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी थे, बल्कि वे एक प्रखर अर्थशास्त्री, विधिवेता और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना के लिए कार्य किया। उनका सम्पूर्ण जीवन वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने एवं समाज में न्यायसंगत व्यवस्था स्थापित करने के लिए समर्पित रहा।
सभा के दौरान उपायुक्त ने बाबा साहेब के योगदानों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक है, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं कर्मीगण द्वारा बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *