अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन
रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह, राँची के तत्वावधान में द लंकावी रिजार्ट मोराबादी में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं भगवती बंदना जय जय भैरवि असुर भयाउनि –के संग किया गया।तदुपरांत राँची ईकाई द्वारा स्वागत गीत एवं अंग वस्त्र देकर आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में देश के सभी महानगर सहित झारखंड बिहार के सभी जिले से काफी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर राँची की मेयर माननीय श्री मती रौशनी खलको भी उपस्थित हुईं और उन्हें सम्मानित किया गया मेयर ने सखी बहिनपा के सालो भर चलने वाले कार्यक्रम की सराहना की और आश्वासन दिया कि जब मुझे बुलाएंगी जरूर आउंगी। इसके अलावा अनेकों सखियों को सम्मानित किया गया। साथ ही
अनेको तरह के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।जिसमें मुख्य रूप से बच्चियों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।
रैंप वाक दरभंगा ईकाई, गीत दिल्ली ईकाई, नाटक कोडरमा ईकाई, जोगीरा मधुबनी ईकाई, नृत्य धनबाद एवं गोड्डा ईकाई, सामूहिक गीत बोकारो ईकाई के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापिका आरती झा,रांची ईकाई की बबिता झा, अनीता झा,सुनीता झा,बिट्टू झा सहित काफी संख्या में सखियों ने भागीदारी निभाई।धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।



