भोजपुर जिले के कई इलाकों में खुलेआम मिल रही शराब,शराबबंदी कानून बेअसर

अनूप कुमार सिंह,पटना/आरा: बिहार के भोजपुर जिले में अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है!जी हां ?भोजपुर जिले के कई थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चलने कि शिकायतें सामने आ रही है! गौरतलब हो कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव व कस्बों में शाम ढलते ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। जहां लोग आसानी से शराब खरीद रहे हैं। दिलचस्प बात है
कि ग्रामीणों की मानें तो कई बार इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि शराबबंदी कानून का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना था। लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी स्थिति चिंताजनक दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अवैध शराब की बिक्री से क्षेत्र का सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।जहां युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने लगी है। कई लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में अपराध की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।भोजपुर जिले अंतर्गत
ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक मि.राज से मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।बहरहाल बिहार में राजनीतिक सियासत के बदलते अंदाज में पुनः शराब चालू होने की चर्चा भी शुरू हो गई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *