26दिसंबर को सभी जिलों,मंडलों में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाएगी भाजपा

रांची: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस घोषित किया है। यह भारत के सिख गुरुओं की महान बलिदान परंपरा का दिन है। दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत इसी दिन हुई थी। प्रदेश भाजपा इस दिवस को जिला और मंडल स्तर मनाएगी।यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक गुरविंदर सिंह सेठी ने दी।
श्री सेठी ने बताया कि वीर बाल दिवस लोगों को देश के सम्मान की रक्षा केलिए दस सिख गुरुओं के महान योगदान और सिख परंपरा के बलिदान का स्मरण कराएगा।
उन्होंने बताया कि सिख परंपरा में शहीदी सप्ताह का बड़ा महत्व है। यह अत्यंत प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिलों में मंडल स्तर पर पार्टी द्वारा संगोष्ठी एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
बताया कि साहेबजादों बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह ,अजीत सिंह और जुझार सिंह के बलिदान से संबंधित डिजिटल प्रदर्शनी एवम लघु फिल्म जिलों में दिखाई जायेगी।
बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिला भाजपा द्वारा गिरिडीह गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में 11बजे पूर्वाह्न शामिल होंगे।
बताया कि इस कार्यक्रम में सांसद,विधायक,जनप्रतिनिधि गण सहित प्रदेश पदाधिकारी,जिला,मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *