राँची पुलिस के लिए ट्रैफ़िक एसपी राकेश सिंह की पहल पर निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर आयोजित

रांची: ट्रैफ़िक पुलिस एवं राँची पुलिस के जवानों के लिए भगवान महावीर हॉस्पिटल रीसर्च सेंटर, राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया के सौजन्य भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल द्वारा निशुल्क सीपीआर ट्रेनिंग एवं मेडिकल चेकअप का आयोजन बुधवार को धुर्वा स्थित विस्थापित पुलिस हॉल में किया गया। कैम्प के आयोजन में भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव पंकज सेठी, कमल जैन, पूरणमल जैन, राउंडटेबल २४४, २८५, १६०, लेडीज सर्कल १६९, १४२, ९८ के अंशु गुप्ता, तनय अग्रवाल, संदीप खेमका, पौरुष जैन, आस्था अग्रवाल, हरीश दोषी, रक्षा पटेरिया, मुकुंद मिश्रा, डॉक्टर मोनिका चौधरी, रनु बेरा, बॉबी बरैक एवं अन्य सदस्य का विशेष सहयोग रहा। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रीडर चंदन कुमार, सार्जेंट कृष्ण कुमार के पहल पर जवानों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साठ लोगों की निशुल्क जांच की गई।
मौके पर राउंडटेबल लेडीज़ सर्कल के तनय अग्रवाल, पौरुष जैन, अंशु गुप्ता, आस्था अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे । उक्त जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन ने दी ।
भगवान महावीर अस्पताल संस्थान समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है जिसके तहत अब तक चार हज़ार से अधिक लोगों को निशुल्क कैटरैक्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है। साथ ही जरूरतमंद मरीज़ो को इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है । संस्था नवंबर में स्टेट ऑफ़ आर्ट डायलिसिस सेंटर खोलने जा रही है ।
साथ ही सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है।
राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन हैं जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक दस हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *