16 नवंबर सोमवारका राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफ़ी फ़ायदा पहुँचा सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।*
उपाय :- धन की स्थिति को अच्छा करने के लिए केसर का तिलक मस्तक और नाभि पर लगाएं।
*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ – यही ख़ास है आज।*
उपाय :- एक मीठी रोटी कुत्ते को खिलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा।
*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।*
उपाय :- सफेद फूलों का गुलदस्ता चाँदी के जार में घर में रखने से पारिवारिक ख़ुशियाँ बढ़ेंगी।
*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। नौकरी बदलना मददागार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वग़ैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।*
उपाय :- घर में लाल रंग के पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। कलाकार और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन काफ़ी उत्पादक साबित होगा। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।*
उपाय :- घर में सफेद सुंगंधित पुष्प लगाकर उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
*
उपाय :- अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए पत्नी का मान-सम्मान व आदर करें।
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। आपकी उपलब्धी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।*
उपाय :- सफेद मिष्ठान खाने और खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।*
उपाय :- गेहूँ और गुड़, गाय को खिलाने से सेहत बढ़िया रहेगी।
*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। अहम योजनाओं को समय पर पूरा करके आप काफ़ी लाभ हासिल करने में सफल रहेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।*
उपाय :- फटे पुराने कपड़े, रद्दी सामान, अखबार आदि को घर से बाहर निकालना पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा है।
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।
*
उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को नीले फूल गिफ्ट में देने से प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आएगी।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
*
उपाय :- भगवान में विश्वास रखें और मानसिक हिंसा से बचें, इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा।*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
*
उपाय :- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए जलन, डाह और ईर्ष्या से बचें।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 16 नवम्बर 2026
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – कार्तिक
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – सप्तमी 17 नवम्बर प्रातः 04:19 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – श्रवण 17 नवम्बर रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
🌤️ योग – गण्ड सुबह 07:16 तक तत्पश्चात वृद्धि
🌤️राहुकाल – सुबह 08:13 से सुबह 09:37 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:50
🌤️ सूर्यास्त – 05:05
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – संत जलारामजी जयंती,विष्णुपदी-वृश्चिक संक्रांति (पुण्यकाल: दोपहर 12:12 से सूर्यास्त तक
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
👉🏻 इस पत्ते का विशेष उपाय जरूर करें! मिलेगा दस हजार गौदान का पुण्य और इस मंत्र के जप से प्राप्त होगा अक्षय पुण्य, चूकना मत!⤵️
🌷 गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि 🌷
➡ 17 नवम्बर 2026 मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व है ।
🐄 कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |
👉🏻 चमेली का तेल और सिंदूर का यह उपाय आजीविका की बाधा दूर
🌷मुसाफिरी में विघ्न-बाधाओं व दुर्घटना से रक्षा हेतु🌷
💁🏼‍♂️आप मुसाफिरी में जाते हो तब कभी कुछ दुर्घटना हुई या कभी कुछ परेशानी हुई तो घबराओ मत । मुसाफिरी से पहले मंत्र का थोड़ा जप करके फिर मुसाफिरी करो, विघ्न-बाधाओं की ऐसी-तैसी हो जायेगी। मंत्र है :
🌷 ॐ सर्वेश्वरेश्वराय सर्वविघ्नविनाशिने मधुसूदनाय स्वाहा । (ब्रह्मवैवर्त पुराण)
👉🏻स्वाहा का मतलब है – मैं नमन करता हूँ। प्रभु! मधु नाम के दैत्य को मार के भक्तों की रक्षा कर दी तो आपका नाम मधुसूदन पड़ा, अकाल मृत्यु और दुर्घटना रूपी दैत्य से मेरी रक्षा करनेवाले मधुसूदन ! आपको मेरा नमस्कार है।
👉🏻पति मंत्र नहीं करेगा और पत्नी चाहती है कि पति की रक्षा हो अथवा माँ चाहती है कि बेटे की रक्षा हो तो माँ या पत्नी भी उनके लिए मंत्र जप कर ले तब भी उनको मदद मिलती है। यह मंत्र मुसाफिरी के विघ्न-बाधाओं को दूर करता है।
~ पंचांग ~
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *