नामांकन से पहले आरण्य देवी मंदिर में माता से आशीर्वाद लेने पहुंचे आर के सिंह

अनूप कुमार सिंह
भोजपुर(आरा)एनडीए समर्थित आरा लोकसभा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री आरके सिंह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को अपने नामांकन के पहले मां आरण्य देवी मंदिर में पहुंचे। जहां भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा उनको व उनकी धर्मपत्नी को तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर आरके सिंह ने मां आरण्य देवी की आरती की। आरण्य देवी मंदिर परिसर में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में समर्थक मंदिर में पहुंचे हुए थे। आरण्य देवी मंदिर परिसर से माता की आरती करने के बाद आरके सिंह नामांकन के लिए निकल गए। मंदिर से निकलने के बाद रोड शो करते हुए आरके सिंह शहर के शीश महल चौक, जेल रोड, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, बाबू बाजार, रमना मैदान के रास्ते नामांकन केंद्र तक पहुंचे।वहीं रोड शो के दौरान ऊंट और सैकड़ो गाड़िया केंद्रीय मंत्री के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी ।वहीं रोड शो के दौरान आरा की जनता द्वारा अपने छत से मंत्री पर फूलों की वर्षा की गई। आरके सिंह ने कहा कि मां आरण्य देवी का आशीर्वाद है कि विजय हमारी होगी व मोदी जी की होगी। यह देश महाशक्ति बनेगा। नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। यह देश पुनः महाशक्ति बनेगा। हम लोग आरा का ऐसा कायाकल्प कर रहे हैं।आरा को ऐसा सुंदर कर देंगे। वहीं भोजपुरी भाषा में कहा कि हमनी के आरा के अइसन जिला कर देम जा की लोग कही की आरा ऐ गो जिला बा।

केंद्रीय मंत्री ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनता के बीच आकर जनता से आशीर्वाद लेने के बाद आरेक सिंह नामांकन के लिए निकले। जनता से पूछा नामांकन करूं या नहीं जानता ने समर्थन देते हुए कहा हां बिल्कुल नामांकन करें। दो लाख वोट से बनाएंगे विजई। कार्यक्रम स्थल से निकलकर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समाहरणालय परिसर में पहुंचे।वहां आरके सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। फिर डीएम महेंद्र कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम स्थित एनडीए गठबंधन के कार्यक्रम में शामिल हुए।
लालू परिवार पर विजय सिन्हा के तीखे बोल, कहा ना MY समीकरणकाम आएगा, ना बाप समीकरण कामआएगा

  • यह चुनाव बिहार के भविष्य बनने के लिए है। जिस जंगल राज में जातीय लहर के कहर से डरा दिया था। बिहारी शब्द को जिसने बदनाम किया। परिवारवाद को बढ़ाता हो ,आज उस नोटो के ढेर पर बैठने वाला बिहारी को लूटने वाला नहीं। बिहारी को सेवा करने वाला सेवक चाहिए। राम कृपाल यादव राजद छोड़ कर भाजपा में क्यों आए। लालू जी का चप्पल जूता उठाते थे। अब बेटी का चप्पल उठाने के लिए बोलते हैं ।ये भष्टाचारी लोग नोटो की ढेर पर सोते हैं ।उनका पुत्र कैसा है दो बार उप मुख्यमंत्री बना। यहीं वो बिहार था जो सम्मान से जीना चाहता था तो अपराधियों का गोली खाता था। ना MY समीकरण काम आएगा, ना बाप समीकरण काम आएगा। सम्राट चौधरी ने भाकपा माले को कहा लाल झंडा वाले मुड़ी काटते हैं।लालू जी ने परिवार में आरक्षण दिया

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस भारत के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी जी भारत को श्रेष्ठ बना रहे है। जिस 12वें स्थान पर थे तो अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। यहां तो लाल झंडा वाला मुड़ी कटता रहा तो मुड़ी कटवा पार्टी को वोट देना है क्या। लोगों को पक्का मकान मिल रहा है तो राम जी को पक्का मकान कब मिलेगा। 2019 में जैसे ही आरके सिंह जीते तभी 2020 में राम मंदिर बन गया। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थे तो क्या किसी को आरक्षण मिला क्या। जब 2015 में एनडीए की सरकार मिली तो महिलाओं को आरक्षण दिया। लालू यादव का बेटा क्रिकेट नहीं खेल पाया पानी ढोता रह गया तो इसको मुख्यमंत्री बनाओ। पांचवा आरक्षण आ गया है अब टूरिस्ट बेटी। लालू जी बोल रहे है मुसलमान को आरक्षण मिलना चाहिए, तो अब वो सनातन का विरोध आरक्षण का विरोध कर रहे है। चारा खाने वाला मटन कैसे खाने लगा। बिहार में कानून का राज्य बनाना है। वोट मांगने तभी आऊंगा जब 20 लाख नौकरी दूंगा।

राजद और कांग्रेस देश के लोगों का अनाज छिन्न लेना चाहती है

चिराग पासवान ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार बनने जा रहे है। तो सांसद ऐसे व्यक्ति हो को प्रधानमंत्री के बगल में बैठकर आप लोगो के समस्याओं का काम करें। जो काम आरके सिंह जी करते रह रहे है। अगर आज मेरे पिता राम विलास पासवान जी जीवित होते तो वो भी आज इस मंच पर मौजूद होते। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब आरके सिंह जी यहां से तीसरी बार जीतेंगे। आज कुछ लोग है जो भारत के प्रधानमंत्री के बढ़ते विचारो को रोकने का काम करते है। ये वहीं लोग है आपातकाल लगाकर सही मायने में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक संविधान को कोई खतरा नहीं है। ये राजद और कांग्रेस के लोग आपका अनाज बंद कराना चाहते है।

नए नए नेता बोल रहे है इतना रोजगार दिए तो वो अपने विभाग में कितनी नौकरियां दिए है

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में नए नए नेता है जो बोल रहे है 17 महीना में इतने रोजगार दे दिए। लेकिन संविधान के बारे में नहीं जानते है कि बिना मुख्यमंत्री के आदेश पर आप कुछ नहीं कर सकते है। जब शिक्षा विभाग दिया गया था तो एक दिन भी शिक्षा विभाग में उनके मंत्री नहीं गए तो कैसे नियुक्ति कर दिए। 5 विभाग था तो क्या किए किस किस विभाग में नियुक्ति किए। अपने विभाग एक भी नियुक्ति नहीं किए। लेकिन बात शिक्षा विभाग के करते है।

पवन सिंह केवल मोबाइल पर ही है जमीनी स्तर पर केवल एनडीए गठबंधन! उपेन्द्र कुशवाहा

वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहा उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। एनडीए गठबंधन की सरकार जीत रही है। वहीं काराकाट पर पूछे गए सवाल पर कहा कि पवन सिंह केवल मोबाइल और सोशल मीडिया पर ही दिख रहे है। जमीनी स्तर पर केवल एनडीए की सरकार है। पवन सिंह कहीं नहीं है। पवन सिंह बस मोबाइल पर ही सीमित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *