महाराजगंज और सारण में राजद ने दे दिया बीजेपी को वाक ओवर

अनूप कुमार सिंह,छपरा:पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के परिवार के एनडीए में वापसी के बाद छपरा व महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का सियासी समीकरण बदल गया है। छपरा लोकसभा क्षेत्र सारण के नाम से जाना जाता है। जहां से राजीव प्रताप रूढ़ी भाजपा के सांसद हैं।जहां बीजेपी ने उन्हें इस बार भी लालू परिवार की महिला युवा शक्ति से महासंग्राम के लिए कुरुक्षेत्र में उतारा है।बिहार के 40 सांसदों में राजीव प्रताप रूढ़ी सबसे चर्चित व लोकप्रिय सांसद हैं।जिन्होंने अपने सांसद मद से एंबुलेंस सेवा पिछले कई वर्षों से जारी रखा है। सारण के अलावा पूरे बिहार में राजीव प्रताप रूडी अपनी अलग पहचान रखते हैं।उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास के ग्राफ में भी बढ़ोतरी की है।वे लोगों से सीधे कनेक्ट होते रहते हैं। बगल के लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज से भी पिछले दो टर्म से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल चुनाव जीत रहे जनार्दन सिंह सिग्रीवाल काफी मृदुभाषी विचार के राजनेता लोगों के बीच रहते हैं।इनका विवादों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहता है।इस बार पुनः महाराजगंज से भाजपा ने इन पर भरोसा जताया है। सारण में राजीव प्रताप रूढ़ी के सामने राजद की रोहिणी आचार्य है। जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं।रोहिणी ने पिछले वर्ष अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी दान दी थी। इसी कारण पूरे देश में चर्चा में आई थी। सियासी समीकरण में यादव मतदाता रोहिणी के पक्ष में जबकि राजपूत मतदाता राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में एकजुटता दिखा रहे हैं।लेकिन अति पिछड़ा मतदाता भी भाजपा के पक्ष में ही हैं।जिसका सीधा फायदा राजीव प्रताप रूढ़ी को मिल रहा है। लेकिन दोनों उम्मीदवारों में काटे की टक्कर होगी।मोदी लहर का भी असर है। बगल के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से रणधीर सिंह के द्वारा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की स्थिति मजबूत होना स्वाभाविक है। दोनों लोकसभा क्षेत्र में राजपूत मतदाताओं पर प्रभुनाथ सिंह का प्रभाव हमेशा से रहा है।ऐसे में दोनों सीटों पर प्रभुनाथ समर्थकों का सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है।जबकि इसका कुछ नुकसान आरजेडी को उठाना पड़ सकता है।राजद की तरफ से जिस तरह से यादव मतदाता मुखर हुए हैं। उसका सामाजिक असर यह है कि अन्य पिछड़ी जातियां अब एनडीए के खेमे में गोलबंद होने की संभावना है।बहरहाल सारण प्रमंडल की ये दोनों हॉट महासंग्राम पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *