अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो सौ महिलाओं को किया सम्मानित

रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका गांधी के द्वारा लखनऊ में लॉन्च किया गया ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार लड़की लड़ सकती हूं का भी लॉचिंग किया गया। मालूम हो कि इसके तहत राज्य स्तर की 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों का 3 मिनट का वीडियो अपने जीवनी का पूरे राज्य में कंपटीशन कराया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर , आदरणीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक राजेश कश्यप  के द्वारा संयुक्त रूप कार्यक्रम का शुरूआत किया। 

कार्यक्रम में 200 ऐसी महिलाएं जो राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं मेडिकल क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र में स्पोर्ट्स में कला संस्कृति में उनको साड़ी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज.  रांची जिला कांग्रेस के महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह , झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुमार राजा जी, झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष निशा भगत, रूबी कुजूर, उज्जवल तिवारी, प्रिंस बट, प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद, रांची विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह, हटिया विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित सिंह, नीलम सहाय, पिंकी सिंह, अनीता सिन्हा, पूजा कुमारी, मेरी तिर्की, शहनाज खातून, मेरी तिर्की सोनी देवी अरुणा देवी अनूप शर्मा, क्रिस्टीना बरला, सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। 

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने एक स्वर से नारा लगाते हुए लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत महंगाई अत्याचार गरीबी बेरोजगारी महिला अत्याचार शोषण के खिलाफ मिलकर कदम से कदम मिलाकर लड़ने का संकल्प लिया एवं हर क्षेत्र में आधी आबादी के अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *