पंचायत चुनावः बागबेड़ा के कई मतदान केंद्रों झड़प, चार घायल

जमशेदपुर। झारखंड में चल रहे पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में बूथों पर मारपीट हुई । इसमें चार लोग घायल हो गए। यह घटना बागबेड़ा के गाराबासा के बूथ संख्या 64 और 65 में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुई। घायलों में कौशल किशोर मंडल, बेबी मंडल, काजल मुंडा और अमित मंडल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार काजल मुंडा और बेबी मंडल को अधिक चोट आई है। मारपीट का आरोप महेश सिंह और कन्हैया सिंह समेत अन्य पर लगा है। महेश सिंह का आरोप है कि अमित मंडल एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं दबाव बना रहा था जिसको लेकर विवाद हुआ। वहीं कीताडीह ग्वाला पट्टी में बूथ संख्या 38 और 39 में जिला पार्षद के उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। वहीं बागबेड़ा कालोनी के राजेंद्र विद्यालय के मतदान केद्र संख्या दो में पंचायत समिति सदस्य के दावेदारों के बीच विवाद हो गया। मनीष सिंह व राजू की पत्नी रुबी के बीच झड़प और हाथापाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *