पटना के एस एसपी ने पत्रकारों को जेल भेजने की दी हिदायत !
पटना। राजधानी पटना के एस.एस.पी कार्तिकेय के शर्मा ने पत्रकारों को जेल भेजने की धमकी दी है। श्री शर्मा ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिना पुष्टि के समाचार छापा या चलाया तो वैसे मीडिया कर्मियों संस्थाओं को नोटिस भेज कर उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी?
वहीं उन्हें घटित घटना का आरोपी भी बनाया जा सकता है।वहीं
आवश्यकता हुई तो पत्रकारों को जेल भी भेजा जाएगा। गौरतलब हो कि
एस एसपी श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकारों द्वारा बिना पुष्टि के समाचार छपने पर या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर न्यूज़ दिखाने पर कांड का अनुसंधान प्रभावित होता है ?जो एक संज्ञेय अपराध है।दिलचस्प बात तो यह
कि पारस अस्पताल में दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में विभिन्न मीडिया कर्मियों/ समाचार पत्रों /और मीडिया संस्थानों में चलाए जा रहे समाचारों से काफी बदनामी हुई।राज्य सरकार की साख पर आंच आया।
इसे लेकर एसपी श्री शर्मा ने पुलिस की लापरवाही का ठीकरा पत्रकारों के साथ फोड़ दिया। अनुसंधान प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए पत्रकारों पर जमकर अपना गुस्सा उतारा ?वहीं उन्हें स्पष्ट हिदायत दी कि?यदि वे बिना पुष्टि के समाचार चलते हैं? तो इसके लिए उन्हें पुलिस द्वारा दंडित किया जाएगा।
एस एस पी श्री शर्मा की इस धमकी से पत्रकारों में गंभीर आक्रोश है! कई पत्रकार संगठनों ने एसपी श्री शर्मा की जमकर आलोचना की है!और उनके खिलाफ राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर एस एन श्याम, संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार निशांत, बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, महासचिव राज किशोर सिंह एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार सतीश ने घटना की घोर निंदा करते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक से एस एस पी पर कार्रवाई करने की मांग की है।



