हेमन्त सरकार में भ्रस्टाचार चरम पर :- आदित्य साहू

रांची:राज्य के मंत्री और अधिकारी राज्य की सम्पति तथा गरीबो को लूटने में व्यस्त है। आज झारखंड में भ्रस्टाचार चरम पर है। ये बातें आज भाजपा झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू लातेहार जिला मुख्यालय में आयोजित हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए कही।
श्री साहू ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबो के लिए जो अनाज भेजते है झारखण्ड सरकार में डीलरों के मिलीभगत से उस गरीबों के निवाले को छीन ली जाती है।
गरीबों का बेटा मोदी गरीबों के दर्द को समझते है इसलिए केंद्र की सारी योजनाएं गरीबों को केंद्र बिंदु में रखकर बनाया जाता है। लेकिन झारखंड की गरीब जनता का दुर्भाग्य है कि इस भ्रस्ट सरकार में योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है। राज्य में खनिज पदार्थों बालू,कोयला,पत्थर की लूट सरकार के संरक्षण में हो रही है।

विकास का काम ठप है झारखंड में

   श्री साहू ने कहा कि भाजपा के समय विकास गांव गांव तक नजर आता था लेकिन आज  हेमन्त सोरेन की सरकार में झारखंड में विकास का कोई भी काम नही हो रहा है। सारे काम ठप पड़े हुए है। विकास का मतलब सिर्फ मुख्यमंत्री का आवास  तक सिमट गई है। 
      राज्य की सड़कें टूटी हुई है,बिजली नही है,पेयजल की सुविधा नही है और सरकार राज्य को लूटने में व्यस्त है। आज आज लोगों को 7 से 8 घंटा की बिजली नहीं मिल रही है, वही याद कीजिए जब राज्य में भाजपा की सरकार थी राज्य में के लोगों को 22 से 23 घंटा बिजली मिला करती थी।
      उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबो,महिलाओं, आदिवासियों तथा दलितों के कई काम की है। देश के 11 करोड़ परिवारों को शौचालय दी,9 करोड़ परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस  दी,9 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान आशीर्वाद योजना के तहत  2000 रु करके 18,000 करोड रुपये देने का काम की। कोरोना काल से लेकर अबतक 80 करोड़ लोगों को चावल देने का काम कर रही है। 
      लेकिन राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार 20 प्रतिशत अनाज देती है   और 100 प्रतिशत पर अंगूठा लगवाती है। बचे हुए आज की डीलरों एवं अधिकारियों के मिलीभगत से  कालाबाजारी की जाती है। ये अधिकारी अपने कार्य पद्धति में बदलाव लाये,ईमानदारीपूर्वक कार्य करे अन्यथा डीलरों के साथ साथ वे भी जेल जाएंगे।

राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है
श्री साहू ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है ।आज राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है महिलाओं के साथ दुष्कर्म तथा उनकी जघन्य हत्या की जा रही है। अपराधियों एवं उग्रवादियों के मनोबल बढ़ा हुआ है। राज्य के पुलिस पैसे वसूली में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो पंचायतों को अधिकार दी थी, आज उस अधिकार से पंचायत प्रतिनिधियों को वंचित कर दलाल और बिचौलियों को सौंप दिया गया है।
आज हेमंत सोरेन ने हम सब के सामने और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है । सिर्फ यही विकल्प है कि हेमंत सोरेन सरकार को हटाओ और झारखंड बचाओ।जबतक हेमन्त सरकार सत्ता में रहेगी झारखंड का विनाश ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *