दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली का पार्टी से इस्तीफा

दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने दिया है।
आम आदमी पार्टी से गठजोड़ और कम सीटों पर कांग्रेस पार्टी के चुनाव लड़ने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। कामकाज में दखल को लेकर भी वे नाराज थे। इसके अलावा कई मुद्दों को लेकर नाराजगी पार्टी से थी। उन्होंने अपना इसीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। अब देखना होगा कि अरविंद सिंह लवली का अगला कदम क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *