राजद के एमएलए चेतन आनंद और नीलम देवी सत्तापक्ष के साथ,राजद के साथ खेला..

पटना: बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के साथ खेला हो गया। विधानसभा फ्लोर टेस्ट से पहले राजद के विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी सत्ता पक्ष यानी सीएम नीतीश कुमार के साथ हो गए हैं। सदन के अंदर सीएम नीतीश के साथ दिखे। आपको बताते चले कि राजद एमएलए चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र हैं और विधायक नीलम देवी जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। दोनों विधायकों को सत्तापक्ष के साथ रहना मजबूरी हैं। अब यह विश्वास हो गया है कि एनडीए ने ही महागठबंधन पर खेला कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *