धूमधाम से मना राजद का स्थापना दिवस समारोह

रांची: राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस बुधवार को प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने झंडोत्तोलन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद और लालू जी के सिपाही ना डरने वाले हैं न झुकने वाले हैं ।मोदी सरकार को और भाजपा को अपने कार्यों पर भरोसा नहीं और ना ही जनता पर भरोसा है। इसलिए वह ईडी और सीबीआई के माध्यम से देश पर राज करना चाहती है ।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने देश बचाने और संविधान बचाने पर जोर दिया। देश में बढ़ती बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर की। पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि ना हिंदू खतरे में है न हिंदुस्तान खतरे में है बस देश का संविधान खतरे में है। वहीं मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि संगठन पर जोर देने की आवश्यकता है। सुभाष यादव ने अपने भाषण में लालू प्रसाद के किए हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। श्यामदास सिंह ने मनु वादियों से बचकर रहने की हिदायत दी। घूरन राम ने महिलाओं की योगदान और उनकी भागीदारी पर जोर देते हुए कहा है कि 50% आबादी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कामेश्वर बैठा ने देश को मनु वादियों से बचाने और संविधान की रक्षा हेतु आंदोलन करने की जरूरत पर जोर दिया। अनीता यादव और प्रियंका वर्मा ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ के कारण पार्टी बदल लेते हैं। उन्हें कार्यकर्ताओं और देश की फिक्र नहीं। राजद नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी आखरी दिन गिन रही है। आने वाले 2024के लोकसभा चुनाव में जनता इनका सफाया कर देगी।इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ,पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ,पूर्व सांसद घूरन राम ,पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, वरिष्ठ नेता सुभाष यादव ,विजय राम, अवधेश सिंह, श्यामदास सिंह, लक्ष्मण यादव ,सदाकत, अनीता यादव ,रानी कुमारी, रंजन यादव , इम्तियाज वारसी, मनोज पांडे ,डॉक्टर मनोज , फिरोज अंसारी, इरफान अंसारी उपस्थित हुए। रांची के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की। धन्यवाद भाषण फिरोज अंसारी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *