हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की,कैबिनेट का फैसला

रांची: दीपावली छठ से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी। शुक्रवार को हेमंत कैबिनेट की हुई बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर मुहर लगा दी। इस फैसले के बाद अब झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। अब तक प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी ही DA मिल रहा था, लेकिन आज कैबिनेट की मुहर के बाद कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *