हजारीबाग में कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,रांची मेडिका में भर्ती

रांची: झारखंड में अपराध की घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने हजारीबाग के कांग्रेस नेता डॉक्टर प्रकाश कुमार पर गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें रांची मेडिका में भर्ती कराया गया है। रांची मेडिका पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं । पुलिस की दबिश उनपर कोई काम नहीं कर रहा है। ऐसी घटना से राज्य में कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होने लगा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे सीएम से बात करेंगे और जो भी दोषी होंगे उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाया जायेगा। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रवक्ता राकेश सिन्हा ,महासचिव अमुल नीरज खालको, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ,हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *