बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री एवं मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री पद पर इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार घोषित किए जाने का राजद की ओर से बधाई

रांची :झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार राजद के जनप्रिय युवा नेता तेजस्वी यादव एवं उपमुख्यमंत्री पद पर VIP के मुकेश सहनी को घोषित किए जाने पर झारखंड प्रदेश राजद की ओर से बधाई दिया गया । कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दोनों लोकप्रिय युवा चेहरा हैं बिहार की तमाम जनता एवं 62 फीसदी युवा वर्ग महागठबंधन को वोट देकर बिहार के अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कट्टरपंथी बीजेपी एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

विदित है बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगभग 20 वर्षों से एवं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों से केंद्र में बीजेपी जेडीयू  एनडीए सरकार चल रही है उसके बावजूद बिहार में एक सुई की कारखाना भी नहीं खुलवा सकी।  

बिहार में नीतीश मोदी की जोड़ी ने राज्य में जेडीयू बीजेपी एनडीए सरकार ने पलायन बेरोजगारी शिक्षा चिकित्सा विधि व्यवस्था सुरक्षा उद्योग धंधा यूनिवर्सिटी युवाओं को नौकरी किसान मजदूर की खुशहाल जिंदगी बदहाल करने का काम किया है।

यादव ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक दूरदर्शी विजन के साथ तेज रफ्तार महागठबंधन प्रोग्रेसिव युवा सरकार बनेगी और नौकरी रोजगार उद्योग धंधा यूनिवर्सिटी शिक्षक संस्थान तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ संस्थान का विकास होगा और किसान मजदूर पलायन बेरोजगारी रुकेगा । बधाई देने वाले में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव विधायक सुरेश पासवान विधायक नरेश सिंह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित प्रदेश तमाम पदाधिकारियों ने बधाई में शामिल हैं ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *