लाइजनर प्रेम प्रकाश हिरासत में, घर से मिले थे एके 47

रांचीः ईडी ने लाइजनर प्रेम प्रकाश को हिरासत में ले लिया है। वहीं ईडी की टीम ने यूके झा को भी डिटेन किया है. यूके झा हरमू स्थित शैलोदय भवन के मालिक हैं. यूके झा के मकान में ही प्रेम प्रकाश किराए में रहता है। बताते चलें कि बुधवार को पूरे दिन प्रेम प्रकाश के बिहार, झारखंड समेत कई ठिकानों पर छापेमारी हुई. जिसमें प्रेम प्रकाश के रांची में हरमू स्थित आवास से दो एके 47 बरामद किए गए थे। एके 47 मिलने के बाद ही ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया है। इधर रांची पुलिस ने दावा किया कि दोनों एके-47 रांची पुलिस के थे. आरक्षियों ने बारिश का हवाला देकर प्रेम प्रकाश के स्टाफ के पास अलमीरा में दोनों एके-47 को रख दिया था जिसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोनों आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन इसके साथ ही कई सवाल उठ खड़े हुए हैं. रांची पुलिस के दो एके 47 मिलने के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश को सीधे तौर पर बॉडीगार्ड तो नहीं मिले थे तो फिर उनके घर से दो AK 47 और 60 गोलियां कैसै मिली?
प्रेम प्रकाश की होगी मेडिकल जांच
जानकारी के अनुसार ईडी प्रेम प्रकाश का सदर हॉस्पीटल में मेडिकल जांच कराएगी और उसके बाद ईडी की विशेष अदालत में प्रस्तुत करेगी, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी को लेकर गोड्डा से भाजपा के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया है। ईडी की छापेमारी व जांच में सांसद डा. निशिकांत दुबे का ट्वीट लगभग सही होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *