पलामू पहुंचे राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार का हुआ जोरदार स्वागत

रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार को पाँकी विधानसभा पलामू में हुआ जोरदार स्वागत।इसके उपरांत सदस्यता अभियान को गति देने एवं पाँकी विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ जोड़ने पर बल दिया गया।
लालू प्रसाद यादव, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पुर्व मुख्यमन्त्री के निति एवं सिद्धांत को जन जन तक पहुचाने तथा बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता माननीय तेजस्वी यादव का जो लक्ष्य है उसे पुरा करने पर बल दिया गया!
बैठक में ग्रामीणों ने गाँव की एक -एक समस्याओं से अवगत कराया एवं अपने स्तर से इसे समाधान कराने का आग्रह किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि हम सब के नेता माननीय लालू प्रसाद यादव जन-जन के नेता है इन्होने दबे कुचले वंचितों को जो आवाज दिया जो सम्मान दिया है उसे बचाने के लिये एकजुट्ता के साथ राजद को मजबूत करना है और फिरकापरस्त ताकतों को जबाब देना है। इसलिये सभी नव जवानों से आग्रह है की आगे बढ़ कर राजद को आगे बढाने के लिये आगे आना है, जनता की एक-एक समस्याओं के समाधान हेतू संघर्ष करना और न्याय दिलाना है।
इस बैठक में मुख्य रुप से मुखिया प्रत्याशि सूनील प्रजापति,हुलास राम,महेश चन्द्रवंशी,सरजू वर्मा, लक्ष्मण राम, अशोक पासवान,जुबेर मियां,डुलू राम,छठन प्रजापति,बिनोद यादव,उदय पासवान,बिनोद राम संजय वर्मा सत्येंद्र प्रजापति,सहित सैकड़ों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *