नीतीश कुमार के एनडीए से नाता तोड़ने पर भाजपा नेता जीवेश का खुलासा

पटना : बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने एनडीए से नीतीश कुमार के नाता तोड़ने और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार (2020) की एनडीए सरकार में भाजपा के मंत्री बिहार के हित में काम करना चाहते थे, इसलिए उसके मंत्री अपने समझ से फैसला ले रहे थे। ये बात नीतीश कुमार को पसंद नहीं आई और उन्होंने एनडीए गठबंधन से नाता तोड लिया।
नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने कहा कि कोई भी 17 साल से लगातार मुख्यमंत्री रहे तो वो राज्य निश्चित ही विकसित कर जाएगा, अगर उसके पास विजन हो। नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा क्या काम कर दिया हैं? गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। इससे ये लोग परेशान हैं।
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि जो व्यक्ति खुद की बदौलत आज तक पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री नहीं बन सका, वो इतने बड़े देश में प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहा है।इसे मजाक के रूप में देखती है भाजपा।
उन्होंने कहा कि आज राजद सरकार में है तो क्या राजद की कुछ चल रहा है? आज उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने विभाग के ही नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल, सरकार उन्हीं की होती है जिनका मुख्यमंत्री होता है। भाजपा ने तो जंगलराज को खत्म करने के लिए नीतीश कुमार को समर्थन दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *