सेवा का अधिकार सप्ताहः पंचायत व प्रखंड खुशहाल होगा, तो झारखंड खुशहाल होगा- उपायुक्त
बोकारो -शनिवार को दूसरे दिन भी जिले भर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में चंद्रपुरा प्रखंड के पूर्वी तेलो पंचायत में आयोजित शिविर में उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
मौके पर अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि। हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना बाधा पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप सबों को लाभ पहुंचाने योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकार स्वयं आपके द्वार पहुंच रही है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं कठिनाईयों को अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखें। सभी समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध निष्पादन होगा।
उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं और आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह का मूल उद्देश्य ही है लोगों को समय पर सेवा, समाधान और सुविधा प्रदान करना। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहचान सुनिश्चित करना जरूरी है। जन्म आवासीय–जाति आय आदि का प्रमाण पत्र आवश्यक है, अगर परिवार में किसी सदस्य की मृत्यू हुई है, तो उनका मृत्यू प्रमाण पत्र आगे मुआवजा व अन्य लाभ के लिए जरूरी है। शिविर में पुलिस हेल्प डेस्क भी है, जिसके माध्यम से पुलिस संबंधित समस्याओं को रख सकते हैं। सभी सेवाएं आप सबों को एक साथ प्राप्त हो रहा है।



