आदि कर्मयोगी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मास्टर ट्रेनर चयन पर हुई समीक्षा बैठक

खूँटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में “आदि कर्मयोगी योजना” के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी दीपिल कुमार, जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रतिनिधि सुश्री सूचीस्मिता सेनगुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद राम एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुमन सिंह उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनरों की सूची शीघ्र तैयार करें तथा योजना के प्रभावी संचालन हेतु एनजीओ का चयन पूरी प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित किया जाए। ग्राम सभा के माध्यम से विलेज डेवेलपमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि योजना के प्रत्येक चरण में प्रशिक्षण और कार्यान्वयन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि योजना का वास्तविक लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचे।

आदि कर्मयोगी योजना के माध्यम से जिले में मास्टर ट्रेनर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर ग्राम स्तर पर कर्मयोगियों को प्रशिक्षित करेंगे। इन प्रशिक्षकों को शासन की अंतिम छोर तक सेवाएं पहुँचाने, जनजातीय पहचान को संरक्षित रखने तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समुदाय तक पहुँचाने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों की नियमित मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन भी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *