मां जानकी नवमी पर 11कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर किया गया सम्मानित

रांची : मां जानकी नवमी पर मंगलवार को विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में विधिवत ढंग से पूजा अर्चना की गई। पंडित दीपक झा के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई। यजमान के रूप में समिति के संयुक्त सचिव जयंत झा के ने बाबा विद्यापति पर माल्यार्पण किया। आरती के बाद 11कुमारी कन्याओं को चुनरी से सम्मानित कर खीर पूरी केला लड्डू आदि का भोजन कराया गया। समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मां जानकी नवमी पुरे देश में खासकर मिथिला समाज में धूमधाम से मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि
मां जानकी नवमी पर झारखण्ड में राज्य सरकार से अवकाश की मांग किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में अमरनाथ झा, रणजीत लाल दास, अमरेंद्र मोहन झा, रविकांत झा, सतीश चंद्र झा, विद्याकान्त झा, कृतेश झा, बिंदु झा, संजीव ठाकुर, श्याम किशोर चौबे, रमेश भारती, वर्तमान समय में शुभ लगन रहने के कारण कुछ सदस्यों ने अपनी ऑनलाइन भूमिका देकर माँ जानकी का आर्शीवाद ग्रहण किया इसमें उदित नारायण ठाकुर, अलोक झा, दिनेश झा भवेशचंद्रा, पवन झा,विकाश वर्मा, चितरंजन सिन्हा, डॉ. पंकज रॉय, आशुतोष झा आदि ने सहयोग कर माँ जानकी नवमी के पूजा को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *