बाबा विद्यापति स्मारक समिति का कार्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया
रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय प्रांगण में धूमधाम से 77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। राँची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर ल संजीव विजयवर्गीय एवं समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया।झंडोत्तोलन उपरान्त समिति के संयुक्त सचिव संतोष मिश्रा के द्वारा देश भक्ति के गानों की झड़ी लगाई साथ ही भारत माता की जयकारा लगाया गया। झंडोत्तोलन उपरान्त निवर्तमान उप महापौर को समिति के अध्यक्ष द्वारा मिथिला पाग़,सॉल, पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं बाबा विद्यापति प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। श्री विजयवर्गीय जी ने अपने संबोधन में झारखण्ड एवं भारत सरकार के द्वारा हो रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री विजयवर्गीय ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मैथिल समाज से आए हुए सैकड़ों लोगों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए समिति के कार्यों की प्रशंसा की। आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री जयन्त झा, संयोजक ज्ञानदेव झा, संयुक्त सचिव वैद्य मनोज झा, संतोष मिश्रा, मृत्युंजय झा,रंजीत लाल दास, राजेश झा, सुजीत झा, ऋतुनाथ झा, राधेश्याम यादव, रघुनाथ झा, जितेंद्र मिश्रा, पवन सोनी, प्रेम ठाकुर, अनूप गुप्ता, प्रमोद वर्मा, आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



