गणादेश खासः सीआइडी के हवाले मोमेंटम झारखंड में हुए घोटाले की जांच !

100 करोड़ के घोटाले का है आरोप, सरकार ने दी सहमति
रांची। झारखंड में हुए मोमेंटम झारखंड की जांच सीआइडी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार सीआइडी जांच के प्रस्ताव पर सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। इससे पहले सरकार ने इस घोटाले की जांच एसीबी से कराने की घोषणा की थी। इसके बाद इस मामले को लेकर सरकार में काफी मंथन किया गया, जिसके बाद सीआइडी से जांच कराने पर सहमति बनी। बताते चलें कि मोमेंटम झारखंड वर्ष 2017 में हुआ था। इसमें आरोप यह लगाया गया है कि मोमेंटम झारखंड के वक्त जिन 11 कंपनियों के साथ एमओयू हुआ था, उन कंपिनयों का गठम मोमेंटम झारखंड के आयोजन से कुछ महीने पहले ही हुआ था। इस आयोजन के दौरान 210 एमओयू हुएथे। जिसमें 13 विदेशी कंपनियां भी शामिल थीं। कुल 3.10 लाख करोड़ के एमओयू किए गए थे। वर्तमान में सिर्फ 55 कंपनियों का ही काम चल रहा है। इसकी जांच को लेकर पहले भी एक आरटीआइ कार्यकर्ता ने शिकायत की थी। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया था कि शपरू में इस आयोजन का बजट केवल साढ़े आठ करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किए गए था। निवेशकों को बुलाने के नाम पर लंदन, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका सहित कई शहरों में रोड शो आयोजित किया गया था।
क्या है फैक्ट फाइल
मोमेंटम झारखंड से पहले हुए 13 एमओयू हुए थे। मोमेंटम झारखंड के दौरान 210 एमओयू हुए। मोमेंटम झारखंड के बाद 44 एमओयू हुए। कुल 267 एमओयू में से 55 पर ही कंपनियां काम कर रही हैं।
कहां किसमें कितना खर्च हुआ
मोमेंटम झारखंड मेगा शो में प्रिंट मीडिया पर खर्च हुए 7.68 करोड़
टीवी, रेडियो और डिजिटल मीडिया पर 21.41 करोड़ खर्च हुए
होर्डिंग्स और बैनर पर खर्च हुए 9.30 करोड़
आयोजन के लिए बजट था 7.44 करोड़ का, आयोजनकर्ता ने बिल थमाया 17.26 करोड़ का
किस मद में कितना खर्च
चार्टड फ्लाईट- 1,40,67,063
एयरपोर्ट लाउंज- 11,73,000
कंट्री फ्लैग्स- 45,562
ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट- 10, 35,000
अन्य- 35,459.20
सीआईआई का कमीशन- 1,13,60,137.04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *