राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की प्रचण्ड मतो से जीत पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी

अपने आवास पर लड्डू वितरण कराया शुक्ल ने

झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रपति पद पर एन डी ए प्रत्याशी श्री मती द्रौपदी मुर्मू को देश के 15 वे राष्ट्रपति पद पर प्रचण्ड मतो से निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर करते हुए श्री मती मुर्मू को बधाई दिया है।

श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है जिस प्रकार पुरे देश से श्री मती मुर्मू को समर्थन मिला उससे यह प्रमाणित हो गया की पार्टी से अलग हटकर भी श्री मती मुर्मू को लोंगो ने पसंद किया। उनकी सादगी, अनुभव और कुशलता को देश के सभी राज्यो मे लोंगो ने पसंद किया।

श्री शुक्ल ने श्री मती मुर्मू को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है की श्री मती मुर्मू देश की राष्ट्रपति के रुप मे शानदार और यशस्वी इतिहास बनायेगी। उन्होने झारखंड के राज्यपाल के रुप मे स्वर्णिम इतिहास बनाया था।

आज श्री मती मुर्मू की जीत पर श्री शुक्ल के निवास पर आज लड्डू वितरण किया गया। श्री शुक्ल के निर्देश पर कई जिलो मे अधिवक्ताओं ने लड्डू वितरण किए। श्री शुक्ल ने श्री मती मुर्मू को ट्विट कर बधाई दी। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नडा को बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *