ओडिसा, झारखंड सहित पूरे देश के लिए यह गर्व की बात : कुणाल आजमानी

रांची। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा की आजादी के 75 वर्ष के बाद यह पहली बार हुआ है जब कोई जनजातीय महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो रही है। कुणाल आजमानी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर ओडिसा, झारखंड सहित पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है कि सुदूर गांव से निकल कर कोई आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो रही है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित सभी देशवासियों को धन्यवाद दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *