गांडेय उप चुनाव सीट पर कल्पना सोरेन होंगी गठबंधन की प्रत्याशी,जेएमएम विधायक दल की बैठक में फैसला

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव और गांडेय उप चुनाव की तैयारियों पर शुक्रवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में झामुमो विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में सबसे पहले पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी की आने वाले दिनों में होने वाली रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही कहा गया कि दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर रांची में भी इंडी गठबंधन की महारैली करने की जरूरत है। यह रैली21अप्रैल को मोरहाबादी मैदान या धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में करने की योजना तैयार किया गया। महारैली में इंडिया गठबंधन के घटक दलों को न्यौता भेजने की बात कही गई। पूरे देश से इस रैली में घटक दल के नेता शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रचार का यहां से शंखनाद किया जायेगा।
इसके अलावा 20मई को गांडेय विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए कल्पना सोरेन को इंडी गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर हर हाल में झामुमो प्रत्याशी की जीत पर रणनीति बनाई गई। बैठक चम्पाई सोरेन सरकार में झामुमो कोटे के सभी मंत्री पहुंचे। वहीं विधायकों में स्टीफन मरांडी,मथुरा महतो,सुदीप्त कुमार सानू,सुखराम उरांव,राज्यसभा सांसद महुआ माजी,विजय हंसदा,सरफराज अहमद,महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य पहुंचे। बैठक में लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम नहीं दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *