इंडी गठबंधन की महारैली में बोले राहुल गांधी,चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की भाजपा कर रही कोशिश

दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन की महारैली रविवार को रामलीला मैदान में हुई। इस इंडी गठबंधन के तमाम घटक दल शामिल हुए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।
इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने पति केजरीवाल की छह गारंटी को रैली में सभी के सामने पढ़ा।
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश भाजपा कर रही है। ईवीएम से यदि चुनाव नहीं हो तो 180 के ऊपर बीजेपी नहीं जाने वाली है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व हमारे बैंक अकाउंट सीज कर लिए गए। हमारे खाते बंद है,चुनाव प्रचार कैसे करेंगे।चुनाव में मैच भाजपा फिक्सिंग की कोशिश कर रही है। जनता को पूरे दम से वोट देने होगा नहीं तो मैच फिक्सिंग हो जायेगा। और उस दिन संविधान खत्म हो जायेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव कोई मामूली नहीं है। यह चुनाव हिंदुस्तान को बचाने का है। पिछड़े वर्ग, आदिवासी,गरीबों का हक बचाने का है।
मोदी ने चुनाव से पहले हमारे दो खिलाड़ी को बंद कर दिया। भाजपा की कोशिश है कि विपक्ष चुनाव नहीं लड़ पाए। न्यायालय पर दवाब बनाना चाहते है।अगर हिंदुस्तान में मैच फिक्सिंग कर चुनाव बीजेपी जीतेगी तो संविधान नहीं बचेगा। पूरे देश में आग लगने वाली है।
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह आजादी हमें भगत सिंह सहित अन्य शहीदों के बलिदानों से मिली है।
बीजेपी की हर बात जुमला लगती है और अब तो लगता है मोदी जी को चाय भी बनाने नहीं आती होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा देश की संविधान को खत्म करना चाहती है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम लोग लड़ेंगे। कांग्रेस ने देश की आजादी के आंदोलन करने का काम किया।
वहीं झारखंड से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा चार सौ के पार नारा लगती है। इसका मतलब है कि ईवीएम पहले से फिक्स कर लिया गया है। चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग हो गई है। कल्पना सोरेन ने कहा कि आदिवासियों का इतिहास आंदोलन का रहा है। हमलोग भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।
वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि जुड़ेगा भारत,जीतेगा इंडिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व सीएम केजरीवाल और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई होना चाहिए। साथ ही चुनाव निष्पक्ष ढंग से होना चाहिए।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई हो जायेगी। महारैली में तमाम विपक्षी नेता भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *