कालीचरण मुंडा ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से जीत का लिया आशीर्वाद
खूंटी: खूंटी लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। दिशोम गुरु ने कालीचरण मुंडा को विजयी भव का आशीर्वाद दिया। जिसके बाद कालीचरण मुंडा ने बताया कि मुलाकात के दौरान संगठन व लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। दिशोम गुरु ने चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन देने के साथ जीत के लिए शुभकामनाएं दी। दिशोम गुरु ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उनकी पूरी लगन व मेहनत के साथ मदद करेगा। इस मौके पर खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विल्सन टोपनो, विजय कुमार स्वांसी, अनमोल होरो उपस्थित थे।



