हमारी मांगों को पूर्ण करें सरकार, नही तो होगा जोरदार आंदोलन : कुमार विवेक 

रजरप्पा, चितरपुर: झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव किया जाना है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रामगढ़ जिला से सैकड़ों मनरेगाकर्मी रांची के लिए रवाना हुए। इसका नेतृत्व जिला सचिव कुमार विवेक सिंह ने किया। मौके पर जिला सचिव कुमार विवेक सिंह ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इसका असर 2024 विधानसभा के चुनाव में भी पड़ेगा। इसलिए सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारी मांगो को पूरा किया जाए। 
रांची रवाना होने वालों में गोला अध्यक्ष बालेश्वर महतो, रामगढ़ अध्यक्ष बिजय कुमार, दुलमी अध्यक्ष अब्दुल कलाम, पतरातू अध्यक्ष शंकर महतो, चितरपुर अध्यक्ष  राजकपूर राम, मांडू अध्यक्ष दशरथ यादव के अलावे
शत्रुघन सिन्हा, रूपेश कुमार, महेन्द्र नायक, मो इरशाद, इकरामुल हक, प्रसादी महतो, बिनोद कुमार, दीपक गुप्ता सहित कई मनरेगाकर्मी शामिल थे। 
मनरेगा कर्मियों की मुख्य मांगे :
01 : सेवा शर्त नियमावली में संशोधन:- सेवा शर्त एवं नियुक्ति नियमावली 2007 में संशोधन किया जाए तथा संशोधित नियमावली पर झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की सहमती के उपरांत ही लागू किया जाए।
02 :  स्थायीकरण :- झारखण्ड राज्य में कार्यरत सभी मनरेगा कर्मियों की सेवा को स्थाई किया जाए। 
03 : वेतनमान : स्थाई किए जाने की तिथि तक पद एवं कोटि के अनुरूप ग्रेड – पे के साथ वेतनमान दिया जाए।
04 : सामाजिक सुरक्षा : मनरेगा कर्मियों को 50 लाख व आश्रितों को 5 लाख का जीवन बीमा का लाभ दिया जाए । 
05 : बर्खास्तगी पर रोक एवं बर्खास्त मनरेगा कर्मियों की सेवा वापसी 
06 :  सरकारी नियुक्तियों में आरक्षण एवं उम्र सीमा में छूट दिया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *