शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर झामुमो पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया

खूंटी: शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर गुरुवार को जिला झामुमो परिवार की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद सहित सभी झामुमो के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया ।शोक सभा में झामुमो जिला सचिव गुलशन सिंह मुंडा,झामुमो जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष भोला नाथ लाल, झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, झामुमो संगठन सचिव अर्जुन मुंडा, झामुमो कार्यकारिणी सदस्य बिरेन्द्र सिंह,झामुमो खूंटी प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिह मुंडा,विष्णु कुमार, डेविड हमसॉय, मोहमद अरसद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *