शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर प्रदेश जेडीयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

रांची:झारखंड प्रदेश जनता दल(यू)के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद, राज्यसभा खीरु महतो ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्री महतो ने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो समता पार्टी से राजनीति की शुरुआत किया था और अपने विधानसभा क्षेत्र में आमलोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।उनके निधन से झारखंड की राजनीति से एक संघर्षशील, ऊर्जावान एवं व्यवहारकुशल नेता को खो दिया जिसकी क्षति अपूरणीय है।
जगरनाथ महतो जी के निधन से पूरा जदयू परिवार मर्माहत है।
झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री श्रवण कुमार, श्री भगवान सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, लालचन महतो, बैद्यनाथ पासवान, जे पी सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने भी जगरनाथ महतो जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *