प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज का मान दुनियां में बढ़ाया.:दीपक प्रकाश

रांची : प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता,नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिसमे हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने रामगढ़ जिला के चितरपुर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 252 पर मन की बात को सुना।
श्री प्रकाश ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम अब जन जन का कार्यक्रम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वारा योग दिवस और मोटा अनाज वर्ष घोषित करना भारत की बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमकता सितारा बनकर उभरा है।
अपने मोरहाबादी स्थित आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम गागर में सागर भरा हुआ होता है।
मन की बात कार्यक्रम जन जन भारत की सांस्कृतिक ,भौगोलिक और एकात्मता से परिचित कराता है।
रांची महानगर जिलांतर्गत हरमू मंडल के बूथ संख्या 305पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस लोकप्रिय कार्यक्रम का पार्टी कार्यकर्ता के साथ आम जनता भी बेसब्री से इंतजार करती है।
श्री सिंह ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री जी पूरे भारत का दर्शन करा देते है।
कहा कि यह कार्यक्रम जानकारियों का खजाना होता है साथ ही साथ विविधताओं के रंग में सराबोर भी रहता है।
प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल,संजय जायसवाल,काजल प्रधान,सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र स्थित बूथों पर मन की बात को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *