हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष संग क्षेत्र के कईयों ने देखा सदन कि कारवाई

हजारीबाग : जिले के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने बुधवार को अपने साथियों के साथ झारखंड विधान सभा के बजट सत्र की कार्रवाई देखा। यहां उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक साथियों और अनुज एवं पुत्रवती विधायकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। सदन के पक्ष और विपक्ष के विभिन्न नेताओं को जब इस बात की भनक लगी की हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे हैं तो उनके सादगी और साफगोई पूर्ण अद्भुत व्यक्तित्व से प्रभावित होकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के माननीयों ने उनसे मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका हृदय की गहराइयों से अभिनंदन किया। ब्रजकिशोर जायसवाल एक सफल व्यवसाई रहे हैं और हजारीबाग क्षेत्र से राजनीतिक रूप से भी काफी समृद्ध रहे हैं। उनके सदन पहुंचने का सपना तो साकार नहीं हो सका लेकिन पिछले दो बार से उनके पुत्र सदर विधायक के रूप में मनीष जायसवाल सदन पटल पर हजारीबाग के विकास और जनहित के मुद्दे को लेकर प्रखर हैं ।

सदन की कार्यवाही देखने के बाद पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि सदर विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग के विकास, मान- सम्मान व स्वाभिमान के लिए जिस अद्भुत तरीके से अपनी बातों को रखते हैं वह जनहित में सराहनीय है। ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि सदन पटल पर हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते मनीष जायसवाल को देख उनके पिता होने पर अत्यंत गर्व और आत्मिक खुशी महसूस हुई ।

सदन की कार्यवाही देखने बृजकिशोर जासवाल के साथ विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, प्रसिद्द समाजसेवी सीपी जैन, समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह और मनोज गिरी समेत अन्य लोग भी साथ नजर आएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *