प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि ने मनाया नवरात्रि महोत्सव, दिए आध्यात्मिक संदेश

रांची : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कांके पिठौरिया ब।डू शाखा के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के तहत राजयोगिनी बी के राजमती दीदी की उपस्थिति में रविवार को नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर राजयोगिनी बी के राजमती जी ने विस्तार से अपने 30 वर्ष के अनुभव से लोगों को लाभान्वित किए उन्होंने कहा कि वास्तव में दुर्गा मां हम सभी के जीवन के श्रेष्ठतम स्थिति का प्रतीक है यदि हम सब अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लें तो स्वत: ही बुराइयों का अर्थात महिषासुर का खात्मा हो जाएगा वास्तव में महिषासुर बुराई एवं अज्ञानता का प्रतीक है मां दुर्गा निर्भयता एवं श्रेष्ठता का प्रतीक है। शेर जो कि दुर्गा मां की बहन दिखाएं गये हैं साहस के प्रतीक है आगे कहीं की संस्था की शुरुआत जब 1937 में हुई संस्था के संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा और हमारी वरिष्ठ दादियां हम सभी को जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दी जिससे आज हम सभी इतने महान बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंत्री व मुखिया मुन्नी देवी, जनसंख्या फाउन्डेशन कि प्रदेश अध्यक्ष संपति देवी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था की संचालिका बी के राजमती बहन ने आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया। उसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कुमारी कन्याओं के नेतृत्व में विशेष झांकी एव कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी दर्शाया गया।इस अवसर पर अरविंद साहू, अशोक उरांव, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *