प्रदेश राजद कार्यालय में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई, समाजसेवी संगीता देवी ने पार्टी की सदस्यता ली

रांची : प्रदेश राजद कार्यालय में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पार्टी में नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जयंती पर प्रदेश राजद युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि आज देश के दो महान विभूति राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है। लाल बहदूर शास्त्री ने किसानों के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया था। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा के बल पर  भारत देश को अंग्रेजों से आजाद कराया था।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कारण ही आज हमलोग खुले में सांस ले रहे हैं। उन्होंने अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को भारत से भगाया था।।
इस अवसर पर राजेश यादव,पूर्णदु यादव,सुबोध पासवान,श्याम दास सिंह,मदन यादव सहित कई राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

गढ़वा की संगीता पालअपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद में शामिल

जयंती कार्यक्रम में गढ़वा की संगीता पाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह और राजद युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने पार्टी सदस्यता पत्र और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कहा कि संगीता पाल के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत होगी। वहीं रंजन कुमार ने कहा कि  पार्टी की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर बहुत सारे लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज समाजसेवी संगीता पाल शामिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *