केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत

केरेडारी:- पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के जेल से रिहा होने के पश्चात पूरे बड़कागांव विधानसभा वासियों में हर्ष का माहौल है। जनमानस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पटाखे जलाकर जश्न मनाते हुए अपने प्रिय नेता योगेंद्र साव का स्वागत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में दिनांक 01 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को पूर्व मंत्री झारखंड सरकार श्री योगेंद्र साव एवं स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुआ| दिन शनिवार को लगभग 6 वर्षों के बाद केरेडारी की धरती पर कदम रखने पर बेल चौक पर हजारों की संख्या में पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अंबा प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया| इस दौरान ढोल बाजे एवं ताशे की गूंज के बीच योगेंद्र साव एवं विधायक अंबा प्रसाद को फूल माला पहनाई गई। लोगों के बीच मिठाईयाँ बटीं और केरेडारी चौक पटाखों के शोर से गुंजायमान रहा|
केरेडारी बेल चौक से पदयात्रा करते हुए जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व विधायक को मुख्य चौक तक लेकर गए, इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, योगेंद्र साव जिंदाबाद, पूर्व विधायक निर्मला देवी और विधायक अंबा प्रसाद जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे|
केरेडारी प्रखंड सभागार में आहूत स्वागत समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था, सत्य की जीत हुई है| उन्होंने कहा कि दबे कुचले आम आम आम वर्ग के लिए मेरा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नए आयाम तक पहुंचाना और मजबूती प्रदान करने के लिए मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। मुझे लोगों के हक अधिकार एवं न्याय की लड़ाई के चलते इतने वर्षों तक जेल में रहना पड़ा परंतु मेरा मनोबल तनिक भी कम नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी और अपनी मां की गैरमौजूदगी में अंबा प्रसाद ने जैसे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का परिवार की तरह सेवा और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उस पर मुझे गर्व है। विधायक अंबा ने ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान अंबा प्रसाद का रहा है, युवाओं के लिए रोज़गार की पूरे राज्य में आवाज़ बनी हैं, 1932 लागू कराने के लिए विधानसभा और सरकार तक प्रयासरत रही। मुझे गर्व है क्षेत्र के जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए वर्तमान विधायक महीनों संघर्ष कर पाँच लाख मुआवजा बढ़वाई। विधान सभा में जनता की बात रखने में सबसे आगे रही। विधायक के नेतृत्व में विधानसभा विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इसके अतिरिक्त गैरमजरूआ भूमि ज़मीन का मुआवजा, विस्थापन आयोग का गठन सहित क्षेत्र के अनेकों मामलों के लेकर वे बहुत जल्द स्थानीय प्रतिनिधि मंडल के सग माननीय मुख्यमंत्री एवं आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा राज्य की हेमंत सरकार काफी अच्छा कार्य कर रही है और बड़कागांव विधानसभा में विस्थापन की समस्या पर हल हो इसके लिए वे यथाशीघ्र उनसे मुलाकात करेंगे।
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए, उनके हक अधिकार और न्याय मिले उसके लिए हमारे परिवार ने बलिदान दिया है और कभी हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। जल जंगल जमीन की रक्षा करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। पिताजी के आने पर मेरा मनोबल काफी बड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव क्षेत्रवासियों के हित के लिए दिन-रात लगन के साथ मेहनत करती रहूँगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता एवं संचालन कर्ता विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, सहित मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम , प्रमुख सुनीता देवी, दक्षिणी जिला परिषद अमिता सिंह, चन्दन गुप्ता, अशोक बंटी राज, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव, पंचायत अध्यक्ष अर्जुन साव, पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, राम कुमार साव संजय कुमार किशोर साव दीपक कुमार साव कालों राम तुलसी साव, ब्लॉक प्रभारी प्रदीप साव, तापेश्वर साव, हरि साव, बिहारी साव, बिजय गुप्ता लखन साव नरसिंह सिंह राजेश्वर साव, मुकेश, धीरेंद्र साव, सलामत अंसारी, महेंद्र रजक, मुखिया संघ अध्यक्ष महेश साव, बेलतु मुखिया जितनी देवी, गर्री मुखिया हितनारायण साव, जागेश्वर साव, कुलदीप साव, करम साव, बीरबल कुमार, उमेश साव, दिगम्बर साव, शेखर साव, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सभी पंचायत अध्यक्ष, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उत्तरी जिला परिषद, गीता देवी, अनिता देवी, भोला साव, अफजल हुसैन, रामकुमार दुबे, गुरदयाल साव, रविंद्र पांडे, सहित तमाम करकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *