डुमरी की जीत पर झामुमो गदगद,कहा- झारखंड में लोकसभा चुनाव अभी हो जाय तो एनडीए शून्य पर होगी आउट

रांची: डुमरी विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी के जीत दर्ज करने पर झामुमो गदगद है।
शुक्रवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि डुमरी उप चुनाव में जनता ने एनडीए को करारा जवाब देने का काम किया है। डुमरी में जनतंत्र की जीत और धनतंत्र की हार हुई है। श्री भट्टाचार्य ने कहा झारखंड में लोकसभा चुनाव आज हो जाए तो एनडीए का खाता भी नहीं खुलेगा। साथ ही दस सीटों पर तो जमानत जब्त हो जायेगा। देशभर में हुए सात उप चुनाव में भाजपा को मात्र दो पर सफलता मिली है।जबकि इंडिया गठबंधन को पांच सीटें हासिल हुई है। यह इंडिया गठबंधन की ताकत है। देश की जनता अब इंडिया गठबंधन के साथ है।
डुमरी उप चुनाव प्रचार में भाजपा के तीन तीन सीएम और कई केंद्रीय मंत्री और धन्ना सेठ का जमावड़ा रहा। उसके बाद भी डुमरी में जनतंत्र की जीत हुई और धनतंत्र की हार।
उन्होंने कहा कि डुमरी में एनडीए ने छल प्रपंच रचा उसके बावजूद भी भाजपा की हार हुई। डुमरी की जनता ने हेमंत सरकार के कामकाज पर वोट किया है। लोगों ने अपनी सहमति सरकार के कार्यों पर जताई है। चुनाव में सभी समुदाय के लोगों का बेबी देवी को वोट मिला है।देश की जनता अब एक नया नारा के साथ जुड़ गई है -जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया।
वहीं 8 को ईडी के समन पर सीएम ईडी कार्यालय जायेंगे या नहीं के सवाल पर श्री भट्टाचार्य ने कहा कि डुमरी जीत का यदि मतलब समझा जाय तो जनता क्या चाहती है यह आप लोग समझ सकते हैं।प्रेसवार्ता में प्रवक्ता मनोज पांडेय भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *