डुमरी में इंडिया की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न,लड्डू खिलाकर जीत की दी बधाई

रांची: इंडिया गठबंधन बनने के बाद झारखंड के डुमरी में हुए उप चुनाव में इंडिया की प्रत्याशी बेबी देवी को मिली जीत पर इंडिया के घटक दलों में खुशी की लहर है। जीत की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल हो गया।
कांग्रेसियों ने पटाखा फोड एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह जीत झारखंड की दशा और दिशा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि डुमरी की जनता ने इंडिया गठबंधन को वोट कर एनडीए गठबंधन को नकारने का काम किया है। महागठबंधन सरकार द्वारा लगातार चाय जा रहे विकास कार्यों पर यह मुहर है और यह बताने का भी काम किया है कि हर साजिश, हर षड्यंत्र अपना ले भाजपा लेकिन आखिर में जीत सत्य की होती है। डुमरी की जनता के प्रति आभार।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को अब उनकी धर्मपत्नी बेबी देवी आगे लेजाने का काम करेगी। सदन के पटल पर महिलाओं की सम्मान की बात, युवाओं की बात बुर्जुगों की बात और राज्य के विकास की बात प्रखर रूप से गूंजेगा।
जश्न मनाने वालों मुख्य रूप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, रवीन्द्र सिंह, डॉ कुमार राजा, अशोक चौधरी, सूर्यकांत शुक्ला, शमशेर आलम, शशि भूषण राय, नेली नाथन, केदार पासवान, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, राजीव नारायण प्रसाद, सुरेन राम, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, अजहर पप्पू, शकील अख्तर अंसारी, राजन वर्मा, वारिश कुरैशी, अख्तर अली, रमजान, फिरोज आलम, अजय कुमार, राजीव प्रकाश चौधरी, रामानंद केशरी आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *