पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद को किया सम्मानित

रांची: नवरात्र पर सिंह मोड़ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे मुख्य अतिथि बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद का पूजा समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। समिति सदस्यों ने लाल चुनरी और बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व और त्योहार समाज में भाईचारगी का आदेश देता है। माता रानी झारखंड सहित पूरे देश में सुख और समृद्धि प्रदान करे। इस अवसर पर खूँटी प्रखण्ड प्रमुख सह सोशल मीडिया प्रभारी संदीप तिड़ू सहित कई झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *