पीएम मोदी का अड़ानी के साथ क्या है संबंध, देश जानना चाहता है : राजेश ठाकुर

रांची : महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, मोदी-अड़ानी के संबंधों, जेपीसी की गठन की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में जय भारत सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया । उपवास कार्यक्रम सुबह 10ः30 बजे से शाम 03 बजे तक रखा गया।
उपवास कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को अहवान करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। संसद में सवालों को जवाब नहीं मिल रहा है। अड़ानी को बचाने की कोशिश हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री खामोश है। संयुक्त ससंदीय समिति की गठन की मांग पर प्रधानमंत्री क्यूं खामोश है। प्रधानमंत्री का अड़ानी के साथ क्या संबंध है। देश की जनता इस बात को जानना चाहती है। भाजपा राहुल गांधी से इतनी डरती क्यूं है। श्री ठाकुर ने कहा कि कठिन दौर से देश गुजर रहा है। मूल अधिकारों को हनन हो रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी पर भाजपा रोक लगा रही है। संविधान को तोड़ा जा रहा है। सत्ता का दुरूपयोग हो रहा है। केन्द्र सरकार सवालों से बचने के लिए सदन की प्रक्रिया को बाधित करती रही है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कल भी सड़को पर थी और आज भी सड़को पर उतर जनता को सच्चाई बताने का काम रही है। क्योंकि हमारे लिए सत्ता नहीं जनता ही सर्वोपरी है।
उन्होंने कहा कि देश के 75 साल के धरोहर को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अड़ानी के फॉर्म में 20 हजार करोड कहां से आये, किसका पैसा है इस पर कहीं कोई जांच नहीं हो रही है। लेकिन विपक्ष और आम जनमानस को इडी और सीबीआई से डराया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री झूठ के बदौलत राजनीतिक कर रहे है। कांग्रेस देश की आजादी से लेकर आज तक देश में रहने वाले लोगों की लडाई लडता आया है और हम आगे भी लडते रहेंगे।
मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाली शक्तियों से हमारी लड़ाई चल रही है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने निकले हैं। राहुल गांधी ने देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए 4000 किमी की पैदल यात्रा की, जिससे भाजपा में बैचेनी छा गई और राहुल जी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई क्योंकि वे लगातार गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं की बात करते हैं।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनता से किये वायदे को भूल कर अपने हितों के लिए काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी निडर होकर देश के जनता की मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का काम कर रहे हैं।
मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इस सत्याग्रह के माध्यम से राहुल जी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का काय करेंगे। उन्होंने कहा कि देश आज विषम परिस्थति के साथ गुजर रहा है। केन्द्र की सरकार के द्वारा ही राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है।
उपवास कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, विधायक विक्सल कोगांडी, राजेश कच्छप, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुखदेव भगत, रविन्द्र सिंह ममता देवी, सुलतान अहमद, भीम कुमार, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, मंजूू कुमारी, ईश्वर आनंद, विजय सिंह, मदन महतो, सूर्यकांत शुक्ला, बलजीत सिंह बेदी, अजय सिंह, अशोक चौधरी, रमा खलखो, मनास सिन्हा, गजेन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, राजेश सिन्हा सिन्नी, मनोज सहाय पिंकू, नेली नाथन, केदार पासवान, अभिलाष साहू, सुनील सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन राम, धर्मराज राम, रवीन्द्र सिंह, रामगोपाल भूवानिया, सीपी संतन, उषा पासवान, रौशन बरवा, संतोष राय, सुन्दरी तिर्की, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, रमेश कुमार चिनी, विनोद कुशवाहा, अवधेश सिंह, विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, संतोष सिंह, प्रमोद दूबे, जेश रंजन पाठक, भागीरथ पासवान, चैतु उरांव, सुखेर भगत, रवि मिश्रा, मुन्ना पासवान, शैलेन्द्र यादव, औबेदुल्लाह, आनंद बिहारी दूबे, धमेन्द्र सोनकार, विशु हेम्ब्रम, अम्बुज पांडेय, धनंजन सिंह, सतीश केडिया, प्रो उदय प्रकाश, राम चन्द्र वंशी, छोटू सिंह, राजू राम, वारिश कुरैशी, गुलाम रब्बानी, अख्तर अली, दीपक ओझा, जावेद रजा, अरविंद कुमार तूफानी, प्रभात कुमार दूबे, केके शुक्ला, राकेश तिवारी, जगदीश मंडल, बासुदेव वर्मा, जगरनाथ साहु, पूजा कुमारी, निमल सहाय, रमेश चन्द्र पांडेय, शहनाज खातून, संगीता देवी, वशिष्ट लाल पासवान, रंजीत बाउरी, संजय कुमार, महावीर नायक, नमिता बा, पिटर मुंडा, महताब आलम, गौरी शंकर मदन कुमार, प्रो प्रेम नाथ मुंडा, अजय सिंह, शशि मोहन, रोहन ठाकुर, मेरी तिर्की, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *