गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक बिपिन सिंह और फिटजी इंस्टीट्यूट के खिलाफ पासवा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रांची: पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन कुमार सिंह के ऊपर फर्जीवाड़ा,धोखाधड़ी एवं बच्चों को नन स्कूलिंग कराने के गैर कानूनी कार्रवाई को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ 2025 जनवरी में फिटजी संस्थान द्वारा झारखंड के बच्चों के लाखों, करोड़ों रुपए लेकर चंपत हो जाने एवं फिर दोबारा से रांची के डोरंडा एवं लालपुर में अपने इंस्टिट्यूट को खोलकर फिर से बच्चों को इंजीनियरिंग कराने के लिए उगाही किये जाने के खिलाफ भी प्राथमिक दर्ज कराई।
इस मौके पर डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका कुमार भी मौजूद रहीं और उन्होंने आवेदन स्वीकार किया और विधि सम्मत कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया। आलोक दूबे ने कहा है कि गोल एवं फिटजी दोनों ही संस्थान लालपुर में भी हैं इसलिए कल लालपुर थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
पासवा अध्यक्ष ने कहा है कि झारखंड की कोचिंग संस्थानों के लिए नियमावली बनाई जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा इस बाबत जल्द ही पासवा का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी से मुलाकात कर समुचित कार्रवाई की मांग करेगा। आलोक दूबे ने राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों से अनुरोध किया है कि नन स्कूलिंग कराने के गैर कानूनी धंधे को जल्द से जल्द बन्द करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *