भागलपुर स्टेशन पर टिकट जांच, 179 मामले में 1,17,450 की राजस्व वसूली

भागलपुर। मंडल रेल प्रबंधक (DRM), मालदा, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मालदा मंडल में व्यापक टिकट जांच अभियानों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक भागलपुर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM)/मालदा, सुश्री अंजन के पर्यवेक्षण में एक विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रिंकी कुमारी तथा क्षेत्रीय अधिकारी, भागलपुर, प्रवीण कुमार ने किया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अभियान का उद्देश्य जागरूक यात्रा को बढ़ावा देना, बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना और रेलवे नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था। इस दौरान कुल 179 मामलों का पता लगाया गया, जिससे ₹1,17,450 की राजस्व वसूली हुई। इस अभियान के चलते भागलपुर स्टेशन पर काउंटर टिकटों की बिक्री में भी वृद्धि हुई। यात्रियों को स्मार्ट और संपर्करहित टिकटिंग प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यात्रियों को ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVMs), UTS मोबाइल ऐप, तथा QR-कोड आधारित टिकटिंग प्रणाली का उपयोग करने की सलाह दी जाती है, जो कि तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक टिकट बुकिंग के विकल्प हैं। जांच दल और RPF कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *