छठ पर्व के अवसर पर यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं  का किया गया अवलोकन,कुल 36 ट्रेनें आद्रा मंडल क्षेत्र से होकर गुजरेगी

गणादेश,बोकारो :दक्षिण पूर्व रेलवे  आद्रा मंडल द्वारा छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने हेतु  एक  एक विशेष  टूर का आयोजन किया गया। इस  टूर का नेतृत्व  बोकारो क्षेत्रीय रेल प्रबंधक   विनीत कुमार द्वारा किया गया । मंडल प्रशासन द्वारा बताया गया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु कुल 36 ट्रेनें आद्रा मंडल क्षेत्र से होकर गुजरेगी, जिनमें से 16 जोड़ी ट्रेनें  बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से होकर गुजरेगी साथ ही  ट्रेनों के सुचारू संचालन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशन परिसर में हेल्प डेस्क, सूचना केंद्र, अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती, बैरिकेडिंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु आरपीएफ जीआरपी की विशेष तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, स्टेशन की स्वच्छता एवं अन्य यात्री सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। ज्ञात हो कि भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 7,724 थी। यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से आद्रा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, विशेषकर बोकारो स्टील सिटी स्टेशन, पर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *