उपायुक्त की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर बैठक का आयोजन

खूंटी: विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विमर्श किया। इसमें मिशन लाईफ के तहत प्रारंभिक दौर में मई से जून 2023 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक सामुहिक जागरुकता एवं माॅबिलाईजेशन अभियान के सफल संचालन हेतु विविध बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में उक्त अभियान के दौरान सात चिन्हित थीम के अंतर्गत 75 सामान्य पर्यावरण फ्रेंडली कार्याें हेतु जनमानस को जागरुक किया जाना है। चिन्हित 07 थीमों में उर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग को अलविदा करना, संपोषणीय आहार को अपनाना, कचरे का प्रबंधन, स्वास्थ्यकर जीवन शैली को अपनाना तथा ई-वेस्ट का प्रबंधन शामिल है। उन्होंने उक्त थीमों के तहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को विविध गतिविधियों को आयोजन कर आम लागों को जागरुक करने के निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नीतीश कुमार सिंह, वन प्रंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, परियोजना निर्देशक,आटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *