मोदी सरकार के 9वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित:जनरल वीके सिंह

रांची: प्रदेश भाजपा ने सोमवार को रांची मुख्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार के 9वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के सड़क,परिवहन,राजमार्ग एवम उड्डयन राज्य मंत्री ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोदी सरकार के 9वर्षों की उपलब्धियों को आंकड़ों में प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश  एवम नेता विधायकदल  बाबूलाल मरांडी ने  अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवम अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।
मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए जनरल वीके सिंह* ने कहा कि  मोदी सरकार के 9वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी देश की प्रगति में उसके सामाजिक ,आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र के बदलाव महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में देश  गति के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि  अपने पहले कार्यकाल से ही मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ही देश कल्याण का आधार बनाया।गरीबों केलिए बुनियादी ढांचा का निर्माण,80करोड़ गरीबों को खाद्य सुरक्षा,दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण 3करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का आवास  उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने कहा कि  पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11.39करोड़ किसान लाभान्वित हुए।
नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72करोड़ शौचालय का निर्माण,9.6करोड़ गैस सिलेंडर का वितरण, मातृत्व अवकाश में वृद्धि,तीन तलाक कानून की समाप्ति जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए जो महिलाओं की गरिमा,जीवन की सुगमता और उद्यमिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहे हैं।
कहा कि आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बनी।23.3करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 10.74करोड़ परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली।4.54करोड़ लोगों का मुफ्त इलाज हुआ। देश में 23एम्स बने,जबकि मेडिकल सीट बढ़कर 1,52,129 हो गए।
कहा कि कोविड प्रबंधन ने दुनिया के समक्ष भारत की नई पहचान दी। केवल देश में 220करोड़ मुफ्त खुराकें ही नही दी गई बल्कि कई देशों को भारत ने मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराए।
कहा कि स्किल मीडिया मिशन के तहत भारत की युवा शक्ति दुनियां के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्र प्रथम विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर अटल है। भारत की जी 20बैठकों में समावेशी सतत,हरित विकास एवम पर्यावरण के प्रति भारत के संकल्प को उजागर किया।
उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है।वैश्विक महामारी के बावजूद दुनिया की सबसे तेज और 5वीं अर्थव्यवस्था भारत बना।
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका से भी ज्यादा तेज बढ़ रही, पिछले 9वर्षों में भारत में 532 मिलियन डॉलर का एफडीआई आया जो 162देशों के माध्यम से हुआ। ये निवेश भारत के 31राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुए।इसका सीधा अर्थ है कि भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भारत आज रक्षा उपकरण का निर्यात कर रहा है।
रोजगार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि   9वर्षों में 36लाख करोड़ मुद्रा लोन दिए गए,जिसके माध्यम से 30लाख लोगों को रोजगार मिले।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में नया सवेरा आया है। ये राज्य तेजी से विकास की मुख्य धारा से जुड़े हैं।
श्री सिंह ने कहा कि सतत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता भारत आज सांस्कृतिक विरासत को भी पुनर्स्थापित कर रहा। राम मंदिर का निर्माण, महाकाल कॉरिडोर,काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार,जैसे महत्वपूर्ण कार्य इसकी गरिमा को बढ़ा रहे। जबकि धारा 370की समाप्ति ने भारत की राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि 9वर्षों के कार्य सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास और सबका विश्वास का प्रमाण है। भाजपा सरकार तुष्टिकरण नही बल्कि सशक्तिकरण पर भरोसा करती है।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार को यह कार्य करने का अवसर भारत की जनता ने दिया है जिन्हे अपने प्रधानमंत्री से अथाह प्रेम है और अटूट विश्वास है। जनता जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों में देश हर तरह से सुरक्षित है।

*मीडिया संवाद के दूसरे सत्र में* अपराह्न 5बजे से प्रेस क्लब में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स संवाद को भी संबोधित किया।  जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी ने किया।

आज के मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,अविनेश कुमार सिंह,अमित सिंह  सह मीडिया प्रभारी तारिक इमरान ,तन्मय झा,रजनीश पांडेय,ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी राजीव रंजन सहित अन्य  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *