11को बीजेपी के सचिवालय घेराव पर झामुमो ने कसा तंज,कहा-भाजपा भाड़े के प्यादों से जंग जीतना चाहती है

रांची:11अप्रैल को भाजपा का निर्धारित कार्यक्रम सचिवालय घेराव पर झामुमो ने भाजपा पर हमला बोला है।

रविवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा भाड़े के प्यादे से जंग जीतने की कोशिश कर रही है। भाजपा संथाल परगना से ही स्पेशल ट्रेन क्यों बुक किया है। उसका जवाब संथाल परगना में ही भाजपा को मिल जायेगा। जनता अब भाजपा के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेन में ट्रेन का यातयात बाधित होगा। जनता इसमें परेशान होगी। 11के बाद भाजपा जग हसाई के लिए जिम्मेवार होगा।
राज्य की जनता को हेमंत सोरेन और झामुमो पर भरोसा है। भाजपा के इस आंदोलन में संथाल की जनता आने वाली नहीं है। भाजपा को यदि भीड़ ही जुटाना था तो रांची के शालीमार बाजार में ही भाजपा एक चौकी लगा लेती तो दो से ढाई हजार भीड़ हो जाता। 11को मंगलवार पड़ता है और उस दिन हाट बाजार भी है। भाजपा इस आंदोलन से जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है। राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन की सरकार को अगले2030 तक जनदेश दिया है। भाजपा का झारखंड से जनाधार खत्म हो गया है। ऐसे में इस तरह का आंदोलन कर भाजपा जनता को अपने पक्ष में करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *