किसानों के बीच गेहूं, चना और सरसों के बीजों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन

गणादेश,खूंटी : खूंटी के लैंपस परिसर में सोमवार को एमपीसीएस की ओर से किसानों के बीच गेहूं, चना और सरसों के बीजों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुशील संगा तथा खूंटी प्रमुख छोटूराय मुंडा उपस्थित रहे। इस अवसर पर लैंपस के अध्यक्ष अर्जुन पहन, डायरेक्टर सयूम अंसारी, सचिन किशोर कुमार, गौक्षू, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार प्रसाद, आनंद महतो, शिवजल महतो, बसंती टूटी, सानिका मुंडा, अरविंद राम एवं बड़ी संख्या में लाभुक समिति के सदस्य भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग करने से फसल की उत्पादकता बढ़ती है, जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि एमपीसीएस द्वारा समय-समय पर किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

अध्यक्ष अर्जुन पहन ने कहा कि किसानों को अच्छे बीज, खाद एवं तकनीकी जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना लैंपस का मुख्य उद्देश्य है। डायरेक्टर सयूम अंसारी ने कहा कि जिले के किसान अगर नई तकनीक और उन्नत बीजों को अपनाएं तो कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है। अंत में उपस्थित किसानों ने बीज वितरण योजना के लिए प्रशासन और लैंपस समिति का आभार जताया तथा खेती में इसका उपयोग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *